थाना मीरगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना मीरगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना मीरगंज पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट महोदय भू राजस्व जौनपुर वाद संख्या 1644/2024 अंतर्गत धारा 3(1)उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दिनांक 27.06.2025 से 6 माह के लिए जिला बदर किये गये अभियुक्त अनीश पुत्र मेवा निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 52 वर्ष को मा0 न्यायालय के आदेश के उल्लंघन में दिनांक 29.07.2025 को समय करीब 16.30 पर कुंवरपुर बंधवा तिराहा के पास पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय जौनपुर चालान कर भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अनीश पुत्र मेवा निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 52 वर्ष.।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
मु0अ0सं0 763/16 धारा 11 पशुक्रुरता अधिनियम थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 052/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 80/19 धारा 11 पशुक्रुरता अधिनियम थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 100/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 100/25 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रण अधिनियम थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार अंचल थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 रामअनुज मिश्रा थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
4.का0 रणजीत सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
5.का0 पवन कुमार थाना मीरगंज जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]