तमिलनाडु में जाने-माने स्टंटमैन एसएम राजू सीन शूट करते समय हुई मौत

फिल्म का एक स्टंट सीन फिल्माया जा रहा था. लाइट, कैमरा, एक्शन कट… होता है. एसयूवी रफ्तार से निकलती है. कैमरा एक-एक फ्रेम को रेकॉर्ड कर रहा होता है. एसयूवी उड़ती है. कई पलटियां खाती है.सीन कट के साथ खत्म होता है, लेकिन यह स्टंट सीन तब तक जानलेवा बन चुका होता है. तमिलनाडु में जाने-माने स्टंटमैन एसएम राजू इस सीन शूट करते हुए जान गंवा बैठते हैं. इस दुर्घटना के कुछ खौफनाक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें राजू तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और यही स्टंट उनकी मौत की वजह बन जाता है. ये हादसा इतना भयंकर था कि क्रू के लोग भी बुरी तरह सहम गए. टीम और क्रू कार की ओर दौड़ते हुए राजू को बाहर निकालते हुए दिखाई दिए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
