क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा बार्डर (भारत-नेपाल सीमा) पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु एसएसबी बढ़नी, कस्टम विभाग, एलआईयू, आईबी के साथ चौकी बढ़नी परिसर पर गोष्ठी की गयी

दिनांक 29.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा बार्डर (भारत-नेपाल सीमा) पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु एसएसबी बढ़नी, कस्टम विभाग, एलआईयू, आईबी के साथ चौकी बढ़नी परिसर पर गोष्ठी की गयी ।

डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में सुजीत राय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक ढ़ेबरुआ गौरव सिंह, एसएसबी बढ़नी, कस्टम विभाग, एलआईयू, व आईबी की उपस्थिति में आज दिनांक

29.06.2025 को चौकी बढनी पर गौ तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, खाद्यान तस्करी तथा भारत नेपाल के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने हेतु गोष्ठी की गयी तथा तस्करी व अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के रोकथाम हेतु विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया तथा आदेश–निर्देश से अवगत कराया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]