थानाध्यक्ष चिल्हिया ने गिरा हुआ मोबाइल/पर्स बरामद कर युवक को लौटाया, युवक ने व्यक्त किया आभार

दिनांक 19.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

थानाध्यक्ष चिल्हिया ने गिरा हुआ मोबाइल/पर्स बरामद कर युवक को लौटाया, युवक ने व्यक्त किया आभार ।

अपना खोया हुआ मोबाइल व पर्स पाकर पीड़ित के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस को किया हृदय से आभार व्यक्त ।

एक बार फिर चिल्हिया पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों के लिए प्रेरणादायक बना है । चिल्हिया पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गौहनिया चौराहे पर गिरा हुआ पर्स/मोबाइल 30 मिनट में बरामद कर पीड़ित को सूचना देकर उन्हें मोबाइल और पर्स सुपुर्द कर दिया है ।
संक्षिप्त विवरण- मोहाना क्षेत्र के दूल्हा चौराहा निवासी मोहम्मद सुहेल पुत्र मोहम्मद इब्राहिम अपने ससुराल इटवा से आ रहे थे कि थानाक्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पत्नी का पर्स, जिसमे कुल 5700 रुपया रखा हुआ था और साथ में रेडमी का मोबाइल भी था, गिर गया। उसके पति ने घटना की सूचना मौखिक रूप से चिल्हिया पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामदेव ने मौखिक सूचना का संज्ञान लेकर अपने टीम के साथ घटना स्थल पर गये और सी.सी.टी.वी. की मदद से मोबाइल और पर्स पाने वाले व्यक्ति (दिनेश चौबे निवासी बूढापार) की पहचान कर उसके पास सें पर्स और मोबाइल अपने कब्जे लेकर सुबह 9 बजे मोहम्मद सुहेल को सूचना दी । बाद चिल्हिया थाना पर खोया हुआ पर्स और मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पर्स एवं मोबाइल पाकर मोहम्मद सुहेल ने चिल्हिया पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान थानाध्यक्ष रामदेव, का. सुनील कुमार, सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]