इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया

इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद ”किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं” है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था।
इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था।
जानें जल रिएक्टर क्या करता है
अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है।
