श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप

दिनांक-18.06.2025 को मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, जौनपुर द्वारा धारा-323/504/506/452/426/147 भादवि व 3(1)10 एससी एसटी एक्ट के आरोपी 03 अभियुक्तगण को आरोपित धारा- 426/323/34 भादवि में प्रत्येक अभियुक्त को जेल मे बिताई गयी अवधि के कारावास व मु0-2000-2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विवरण निम्नवत हैः-
थाना बरसठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-25/02 धारा 323/504/506/452/426/147 भादवि व 3(1)10 एससी एसटी एक्ट के आरोपी अभियुक्तगण 1. .जाकड मौर्य पुत्र सिधई 2 फते पुत्र रामजीत 3. गुलाब पुत्र समरबहादुर निवासीगण निगोह थाना बरसठी जौनपुर को आरोपित धारा 426/323/34 भादवि में दोषसिद्ध करते हुये प्रत्येक अभियुक्त जेल मे बिताई गयी अवधि के कारावास व मु0-2000-2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
