सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी
दिनांक 18.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18.06.2025 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत

थाना क्षेत्र चिल्हिया में पल्टा देवी, मंझरिया, परसिया,कंदवा बाजार,चौक के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01.म0उ0नि0 शाइस्ता प्रभारी एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला मुख्य आरक्षी मधु एण्टी, सुनीता यादव रोमियो स्क्वायड टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
