सरई पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गांजा के हरे पौधे लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की

सरई पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गांजा के हरे पौधे लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने माइक्रो बीट सिस्टम प्रणाली के माध्यम से अवैध गांजा की खेती करने वाले पर कार्यवाही की।

कार्यवाही का विवरण:

गिरफ्तार आरोपी: जगदीश गुप्ता पिता हरिदास गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम गजराबहरा थाना सरई
बरामदगी:02 नग हरे पौधे अवैध मादक पदार्थ गांजा के, कुल वजन 1 किलो 170 ग्राम, कीमत लगभग 12,000 रुपये
धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सराहनीय भूमिका:

– निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया
– सउनि उपेंद्र सिंह भदौरिया
– सउनि पुष्यागिरी
– प्रआर आशीष त्रिपाठी
– आर. रिंकू धाकड़
– बबलू यादव
– ओमप्रकाश शर्मा
– आर. सदन यादव
– अकिंत शुक्ला

सरई पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]