थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 04.06.2025
थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टी 1.संतोष कुमार पुत्र सीताराम 2.अरूण कुमार पुत्र सीताराम सम्बन्धित मु0न0 75/24 धारा 323/336/452/427/504/506/325 भा0द0वि0, 3.आशीष कुमार पुत्र सियाराम शर्मा सम्बन्धित मु0न0 201/21 धारा 143/188 भा0द0वि0 को समय करीब 05.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. संतोष कुमार पुत्र सीताराम निवासी मारुफपुर थाना मछलीशहर जौनपुर
2. अरूण कुमार पुत्र सीताराम निवासी मारुफपुर थाना मछलीशहर जौनपुर
3. आशीष कुमार पुत्र सियाराम शर्मा नि0 कस्बा मछलीशहर जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1. उ0नि0 कमलेश कुमार वर्मा थाना मछलीशहर जौनपुर
2. उ0नि0 राहुल रंजन थाना मछलीशहर जौनपुर
3. का0 राम सिंह, का0 योगेश कुमार, का0 आशीष साहनी थाना मछलीशहर जौनपुर
