प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ थाना परिसर पर पीस कमेटी की गोष्ठी कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी
दिनांक 28.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर ।
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ थाना परिसर पर पीस कमेटी की गोष्ठी कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी

अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के उपस्थित में आज दिनांक 28.05.2025 को थाना परिसर पर आगामी त्यौहार बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई

तथा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न ग्रामो के ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियो, धर्मगुरुओं/सदस्यों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई । सभी को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक,त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/ उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया । शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया,आदेश–निर्देश से अवगत कराया गया ।