विराट कोहली ने माथे पर लगाया तिलक, 1000 साल पुराने इस मंदिर में पत्नी अनुष्का के साथ की पूजा

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वो भगवान के दरवाजे पर पहुंच कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. हाल ही में कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था.

अब वो आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच 25 मई को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे. उन्होंने करीब 1000 साल पुराने हनुमान गढ़ी में मंदिर जाकर पूजा की. इस दौरान उन्होंने माथा टेका. पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया. उनके हाथ में प्रसाद भी दिखा. उन्होंने पत्नी अनुष्का के साथ मंदिर में काफी समय बिताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IPL मैच के लिए लखनऊ में कोहली

विराट कोहली आईपीएल के लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए कुछ दिनों से लखनऊ में ठहरे हुए हैं. 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ में मैच खेला गया था. कोहली ने इस मैच में हिस्सा लिया था और 25 गेंद में 43 रन ठोके थे. हालांकि, उनकी टीम हार गई थी. अब उन्हें 27 मई को लखनऊ में ही मेजबान टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है. इस बीच 4 दिनों का आराम मिला है, जिसमें विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया. उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]