क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना परिसर सिद्धार्थनगर में क्षेत्र के समस्त व्यवसायियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत पीस कमेटी गोष्ठी की गयी
दिनांक 18.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना परिसर सिद्धार्थनगर में क्षेत्र के समस्त व्यवसायियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत पीस कमेटी गोष्ठी की गयी ।

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2025 को थाना परिसर सिद्धार्थनगर में क्षेत्र के समस्त व्यवसायियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत पीस कमेटी गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस बैठक में उपस्थित सभी व्यवसायियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । गोष्ठी के दौरान व्यवसायियों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, उनके सुझावों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया । साथ ही उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर सहित थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
