थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार
थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम मे उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना स्थानीय पर जनसुनवाई कर रहे थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/25 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3(2)va SC/ST Act की जाँच हेतु दोनो पक्ष उपस्थित थाना आय़े थे कि जिनसे पूछताछ किया जा रहा था कि दोनो पक्ष आपस मे विवाद करने लगे दोनो पक्षो को काफी समझाने का प्रयास किया गया प्रथम पक्ष तो मान गया लेकिन द्वितीय पक्ष के सोनू विश्वकर्मा पुत्र नरेश विश्वकर्मा निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर आमदा फौजदारी होने लगे शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत द्वितीय पक्ष को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 14.00 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । प्रदीप कमार यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी चकपिढवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर व द्वितीय पक्ष के प्रेम कुमार यादव पुत्र रामकिशुन यादव निवासी खटोलिया थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के मध्य मिट्टी गिराये जाने की बात को लेकर आमदा फौजदारी होने लगे जिससे लड़ झगड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग कर सकता है, जिससे कोई उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये पुलिस हिरासत मे लिया गया। उभय पक्ष उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो को नाम पता –
1.सोनू विश्वकर्मा पुत्र नरेश विश्वकर्मा निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
2.सुरजीत कुमार पुत्र संतलाल निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
3.प्रदीप कुमार पुत्र श्यामदेव निवासी चकपिढवा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
4.प्रेमकुमार पुत्र रामकिशुन यादव निवासी खटोलिया थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0श्री संतोष कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
