खालिदा जिया मंगलवार को स्वदेश वापस लौट आईं……

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मंगलवार को स्वदेश वापस लौट आईं हैं। वो पिछले चार महीने से लंदन में अपना इलाज करवा रहीं थीं। अब उनकी सेहत में पहले की अपेक्षा सुधार आया है, जिसके कारण वो बांग्लादेश वापस आ गईं हैं।खालिदा जिया की तबीयत खराब होने के कारण 8 जनवरी 2025 को उन्हें द लंदन क्लीनिक में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं थीं और रिकवरी के लिए लंदन में ही रह रही थीं।अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी खालिदा जिया का इलाज चल रहा था। ऐसे में वो अपने बड़े बेटे तारिक रेहमान के साथ उन्हीं के घर में थीं। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]