थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की चैन व लाकेट के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की चैन व लाकेट के साथ किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा–निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षेण तथा प्र0नि0 कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-120/2025 धारा-110,115(2),352,351(3),303(3),317(2) बीएनएस सम्बधिंत फरार अभियुक्त अजय यादव पुत्र मन्नी राम निवासी जहांगीराबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष जो दिनांक 29.04.2025 को समय करीब 11.50 बजे दिन में कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पडाव से मुखबीर खास की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से चोरी की चैन व 01 लाकेट बरामद किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अजय यादव पुत्र मन्नी राम निवासी जहांगीराबाद थाना कोतवाली जनपद ।
अपराधिक इतिहास –
1-मु0अ0स0 120/2025 धारा 110,115(2),352,351(3),303(3),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल-
1.01 पीली धातु चैन व 01 पीली धातु लाकेट।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर .
2.उ0नि0 श्री सुनील वर्मा थाना कोतवाली जौनपुर
3.का0 नीतिश कुमार थाना कोतवाली जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]