थाना जलालपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 02 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार
थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।
थाना जलालपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 02 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रोहित राज मय हमराह का0 विमलेश कुमार के द्वारा 02 अभियुक्त 1.अजीत कुमार सिंह उर्फ सनी सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासी बन्दीपुर थाना जलालपुर जौनपुर व 2. हर्षित सिंह पुत्र बृजेश नारायण सिंह निवासी ग्राम सुरहुरपुर थाना जलालपुर जौनपुर के मध्य हौज टोल प्लाजा पर कार्य करने की बात को लेकर आपस में आमदा फौजदारी व नोक झोक कर रहे थे कि उभयपक्षो को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु उभयपक्ष बात न मानते हुए काफी उत्तेजित होकर आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्य कोई उपाय न देखते हुए कारण बताकर बाजाप्ता अन्तर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत पुलिस में लेकर दाखिल कर अभियुक्त गण उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय केराकत जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1.अजीत कुमार सिंह उर्फ सनी सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासी बन्दीपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
2.हर्षित सिंह पुत्र बृजेश नारायण सिंह निवासी ग्राम सुरहुरपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 रोहित राज थाना जलालपुर जनपद जौनपुर ।
2.का0 विमलेश कुमार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर ।
