IPL 2025: क्या SRH का साथ छोड़ बीच सीजन से जा रहे पैट कमिंस? पत्नी की पोस्ट से मची खलबली

आईपीएल 2025 में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 7 मैचों के बाद टीम को महज 2 मैचों में ही जीत मिल पाई है, जिसके चलते अब टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।बीती रात आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में हैदराबाद को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक ओर बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान पैट कमिंस के बीच आईपीएल 2025 में टीम का साथ छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट से लगाई जा रही अटकलें
शुक्रवार को कमिंस की पत्नी बेकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि वह देश छोड़कर जा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमिंस की पत्नी ने 2 स्टोरी लगाई। एक स्टोरी के कैप्शन में लिखा “पैट कमिंस हमेशा ज्यादा सामान लेकर चलते हैं।”
