चलाये जा रहे आपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण जौनपुर के मार्गदर्शन एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में मानिटरिंग सेल द्वारा अभियोजन

मानिटरिंग सेल,जौनपुर।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण जौनपुर के मार्गदर्शन एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में मानिटरिंग सेल द्वारा अभियोजन अधिकारी, थाना प्रभारी, पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर से समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गई जिसके परिणामस्वरुप-
1. माह फरवरी 2025 में पूरे प्रदेश मे जनपद जौनपुर को रैंक 08 व जोन मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
2. माह जनवरी 2025 में पूरे प्रदेश मे जनपद जौनपुर को रैंक 15 व जोन मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
3. दिनांक-01.07.2023 से अब तक सजा हुये मुकदमों की संख्या-730 है, जिसमे सनसनीखेज अपराध में 167 मुकदमों में 297 अभियुक्तों को सजा हुई है तथा पॉक्सो एक्ट एवं बलात्कार प्रकरण में 44 मुकदमों में कुल 54 अभियुक्तों को सजा हुई है एवं अन्य प्रकरण मे सजा हुये मुकदमों की संख्या 519 है।
4. दिनांक-01.07.2023 से अब तक आजीवन कारावास की सजा प्राप्त वादों की संख्या-44 (अभियुक्तों की संख्या-108) है।
5. दिनांक-01.07.2023 से अब तक गैगेस्टर ऐक्ट में सजा प्राप्त वादों की संख्या-20 (अभियुक्तों की संख्या-22) है।
6. दिनांक-01.07.2023 से अब तक टाप-10 अभियुक्तों के वादो मे सजा की संख्या-09 (अभियुक्तों की संख्या-11) है।
7. दिनांक-01.07.2023 से अब तक HS के वादो में सजा की संख्या-07 (अभियुक्तों की संख्या-09) है।
8. दिनांक-01.07.2023 से अब तक गोतस्करी के वादो में सजा की संख्या-04 (अभियुक्तों की संख्या-08) है।
9. दिनांक-01.07.2023 से अब तक BNS (नये कानून के तहत) के वादो मे सजा की संख्या-02 (अभियुक्तों की संख्या-04) है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]