बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को 7 साल बाद फिर से कैंसर हुआ

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को 7 साल बाद फिर से कैंसर की चपेट में आ गई हैं। ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई हैं।

इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया है। वहीं इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ताहिरा ने ऐसे किया खुलासा

ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सात साल की नियमित जांच के बाद। ये एक दृष्टिकोण है। मैं सभी को यह सुझाव देना चाहती हूं कि जिन्हें रोज मैमोग्राम करवाने की जरूरत है। मेरे लिए राउंड 2 है। मुझे ये दोबारा हो गया है।’

इस पोस्ट को शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा, ‘जब लाइफ आपको नींबू दे तो नींबू पानी बना लीजिए। जब लाइफ बहुत उदार हो जाए और दोबारा आपके सामने फेंके, तो आप उन्हें शांति से अपने फेवरेट काला खट्टा में मिला लीजिए और अच्छे इरादों के साथ इसे पी जाइए, क्योंकि एक तो ये एक बेहतर है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना बेस्ट देंगे। रेगुलर स्क्रीनिंग करवाएं। मैमोग्राम से बिल्कुल घबराएं नहीं। ब्रेस्ट कैंसर एक और बार हो गया है। अपने बस में जितना हो उतना अपना ख्याल रखें।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]