थाना जफराबाद पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार
थाना जफराबाद पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम ने कस्बा जफराबाद में आशीष जायसवाल के फल की दुकान पर जूस के कीमत कम ज्यादा होने के बाद विवाद को लेकर आमादा फौजदारी हो रहे 04 व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1.आशीष कुमार जायसवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना जफराबाद।
2.अनित जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना जफराबाद।
3.डा0 जुल्फेकार अहमद पुत्र स्व0 जमील अहमद कस्बा जफराबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
4.आफताब आलम पुत्र मो0 मसूद ग्राम सैय्यदताज कस्बा जफराबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1उ0नि0 मनोज कुमार राय थाना जफराबाद जौनपुर।
2.हे0का0 जितेन्द्र सिंह यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
