थाना बरसठी पुलिस द्वारा बरम बाबा की पिण्डी को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा-170 बीएनएसएस किया गया

थाना बरसठी पुलिस द्वारा बरम बाबा की पिण्डी को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा-170 बीएनएसएस किया गया

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा – निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी के कुशल नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/25 धारा 324(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्ना पुत्र हरिशंकर गौतम निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर (जिसके द्वारा गाँव के रोड के किनारे खुले स्थान पर रखी बरम बाबा की पिण्डी को शराब के नशे में क्षतिग्रस्त कर दिया था) को दिनांक-01.04.2025 को तेजगढ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1.मुन्ना पुत्र हरिशंकर गौतम निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0- 09/25 धारा 324(2) बी0एन0एस0 थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना बरसठी जौनपुर
2.उ0नि0 श्री रामभवन यादव थाना बरसठी जौनपुर
3.उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बरसठी जौनपुर
4.हे0का0 अखिलेश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]