थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा धारा- 64/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा धारा- 64/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम मे विवेचक निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह उ0नि0 श्री रामलाल व कोबरा के कर्म0गण हे0का0 सुनील यादव व का0 सुधीर साहू द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर चौकी धरसण्ड मोड के पास से मु0अ0सं0-51/2025 धारा-64/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मे वांछित अभियुक्त अशर्फी लाल गुप्ता उर्फ बच्चा पुत्र स्व0 धनीराम गुप्ता निवासी पचहटीया थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर को दिनांक-22.03.2025 को पुलिस हिरासत मे लिया गया गया । अभियुक्त अशर्फीलाल गुप्ता उपरोक्त को थाना स्थानीय पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अशर्फी लाल गुप्ता उर्फ बच्चा पुत्र स्व0 धनीराम गुप्ता निवासी पचहटीया थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 51/2025 धारा 64/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 153/19 धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियनम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 83/2022 धारा 323/504/506/452/376 डी आईपीसी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री रामलाल थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 सुनील यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4.का0 सुधीर साहू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
