थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर, श्री विवेक सिंह के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व उ0नि0 श्री शिव प्रसाद पाण्डेय व उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 03/2025 धारा 419/420/467/468/471/406 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुशील मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या निवासी ग्राम बदलापुर खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को दिनांक 19.03.2025 को समय करीब 11.00 बजे भटपुरा नहर पुलिया से तथा उ0नि0 श्री कृपाशंकर मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 129/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश पुत्र कालूराम निवासी ग्राम अंगराह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 19.03.2025 को समय करीब 11.50 बजे पड़री चौराहा से गिरफ्तार किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सुशील मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या निवासी ग्राम बदलापुर खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2. बृजेश पुत्र कालूराम निवासी ग्राम अंगराह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
सुशील मौर्या उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 03/2025 धारा 419/420/467/468/471/406 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 170/2024 धारा 467/468/471/420/406/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर.
2. उ0नि0 श्री कृपाशंकर मिश्रा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
3. हे0का0 रामानन्द यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
4. हे0का0 प्रमोद सिंह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
