थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के सामने डी0जे0पर अश्लील गाना बजाने व हुड़दंग करने पर निवारक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के सामने डी0जे0पर अश्लील गाना बजाने व हुड़दंग करने पर निवारक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अश्लील हरकतों एवं छेडखानी घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये गये एन्टी रोमियो स्क्वाड तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 जयप्रकाश यादव थाना जफराबाद के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री धनुषधारी पाण्डेय मय हमराह के द्वारा विजय प्रताप स्कूल के पास हिसामपुर में डी0जे0 पर अश्लील गाना बजाने पर 02 नफर अभियुक्तगण 1. सर्वेश कुमार पुत्र रामपति (चालक) नि0 हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर 2. झगड़ू गौड़ पुत्र शोभनाथ गौड़ नि0 महरूपुर थाना जफराबाद जौनपुर के विरूध्द मु0अ0सं0 50/2025 धारा 296(ख)बीएनएस पंजीकृत किया गया था । तत्पश्चात पुनः उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने 8-10 साथियों के साथ डी0जे0 तेज आवाज में बजा कर सार्वजनिक रास्ते पर डान्स कर, आने जाने वाले राह गिरों के साथ दुर्व्यवहार कर आम रास्ता बाधित करने का प्रयास करते हुए हुड़दंगई करने पर मौके पर पहुचंकर पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रसास किया गया लेकिन नही माने और उत्तेजित होकर हुड़दंग करने का प्रयास करने लगे 08 अभियुक्तों को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—–
1.बृजेश गौड़ उर्फ झगड़ू पुत्र शोभनाथ गौड़ नि0 महरूपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 40 वर्ष
2. सर्वेश कुमार पुत्र राम पति नि0 हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
3. गुलशन कुमार पुत्र विजय बहादुर नि0 खोरवां थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
4. पवन कुमार पुत्र सन्तलाल नि0 धमहापुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष
5.सचिन कुमार पुत्र राजेश कुमार नि0 हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
6. प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार नि0 हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
7. विवेक कुमार पुत्र जियालाल नि0 हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
8.प्रीतम कुमार पुत्र रामकेश गौतम नि0 अहमदपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम———
1.उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय थाना जफराबाद जौनपुर
2.उ0नि0राम प्रताप सिंह थाना जफराबाद जौनपुर
3. का0अजय यादव थाना जफराबाद जौनपुर
4. हे0का0 अमित कुमार थाना जफराबाद जौनपुर
5. हे0का0रामशब्द यादव थाना जफराबाद जौनपुर
6.म0का0बन्दना यादव थाना जफराबाद जौनपुर
7.म0का0 उपासना सिंह थाना जफराबाद जौनपुर
