रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप-स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था.उस मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अच्छी इनिंग खेली थी. बहरहाल, भारतीय फैंस को बल्लेबाज में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अलावा गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी. इन तीनों ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है.

इन खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के पास कोई जवाब नहीं?

अब तक इस टूर्नामेंट के 2 मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने 7 बल्लेबाजों को आउट किया है. इस दौरान वरुण चक्रवर्ती की एवरेज 13 की रही है. लिहाजा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए वरुण चक्रवर्ती बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती से बचना कीवी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा. इस समय वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. जबकि इस गेंदबाज ने सबसे कम महज 2 मैच खेले हैं. वहीं, अब तक इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने 217 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शतक बनाया था. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाए थे. अब तक टूर्नामेंट में विराट कोहली 217 रन बना चुके हैं.

कीवी गेंदबाजों के लिए श्रेयस अय्यर को रोकना आसान नहीं!

इसके अलावा भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर लगातार रन बना रहे हैं. अब तक इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में श्रेयस अय्यर ने 48.75 की एवरेज से 195 रन बनाए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में श्रेयस अय्यर बड़ा किरदार निभा सकते हैं. खासकर, अगर दुबई की पिच स्पिनरों के मुफीद हुई तो श्रेयस अय्यर का किरदार बड़ा हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में स्पिनरों को पिच से मदद मिल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो भारतीय मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का रन बनाना अहम हो जाएगा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]