सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, कीवी टीम को दी बधाई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने को मिलेगी। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका टीम सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान सामने आया है। टेम्बा ने कीवी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

हार के बाद क्या बोले टेम्बा बावुमा?

न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह औसत से बेहतर था। शायद अगर यह 350 होता, तो हम स्कोर का पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर लेते। आज हमारे पास एक या दो साझेदारिया थीं, लेकिन हमें मेरी या रासी की जरूरत थी और उनके दो बल्लेबाजों ने जो किया, उसे दोहराना था। उन्होंने वास्तव में हमें शुरू से ही दबाव में रखा।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]