थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 03.03.2025
थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर श्री परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मछलीशहर जौनपुर श्री त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 04/25 धारा 61(2)/142 बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त अंशु उर्फ मिर्ची प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति नि0 मडंवा गोपालापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक- 03.03.2025 को इस्मैला से समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. अंशु उर्फ मिर्ची प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति नि0 मडंवा गोपालापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- उ0नि0 अनिल कुमार थाना मछलीशहर जौनपुर।
2- हे0का0 रणजीत यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
3- का0 शिवकुमार प्रजापति थाना मछलीशहर जौनपुर
