चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में दिखी भारत की धमक

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाल ही में विवादों में आ गया था और इसकी वजह थी कि उसने कराची और लाहौर के स्टेडियम में 7 टीमों का झंडा लगाया लेकिन भारत का झंडा वहां नहीं लगाया गया लेकिन अब एक ताजा फोटो सामने आई है जिसमें कराची के नेशनल स्टेडियम में भारत का तिरंगा लहराता हुआ दिख रहा है.कराची के नेशनल स्टेडियम में ही चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच होगा. जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी और इस मुकाबले से पहले ही वहां तिरंगा लहरा गया है.

तिरंगे नहीं लगाने पर हो गया था विवाद

पीसीबी उस वक्त विवादों में आ गई थी जब उसने भारत का झंडा स्टेडियम में नहीं लगाया. इसके बाद उसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. ऐसा कहा गया कि चूंकि भारतीय टीम पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच नहीं खेल रही है इसलिए पीसीबी ने ये फैसला लिया है लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बैकफुट पर आना पड़ा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]