‘ग्रेट, ग्रेट विक्ट्री…’, पेरिस में PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत फ्रांस पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की और उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की सत्ता में वापसी पर बधाई दी.यह मुलाकात पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान हुई, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस से गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए कहा, “बधाई हो! एक शानदार जीत.”

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों और रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने के लिए हो रही है. वह फ्रांस में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे और भारत-फ्रांस के बीच व्यापार, तकनीकी और कूटनीतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा करेंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]