09 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी

जनपद जौनपुर। जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आपरेशन वज्र चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 10.02.2025 को 09 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। थानावार विवरण निम्न है- 1. थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- थाना सराख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 820/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अशोक पुत्र मिश्रीलाल निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर व वाद संख्या 1837/22 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी दयाशंकर उर्फ दयाराम पुत्र शिवमुरत निवासी मोलनापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 2. थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. विजय कुमार दुबे पुत्र मयाशंकर दुबे नि. ग्राम सुल्तानपुर पो. दरियावगंज थाना बक्सा जिला जौनपुर सम्बन्धित मु.नं. 6649/19 धारा 138 NI Act थाना बक्सा जौनपुर को मा० न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। 3. थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. शमीम अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर संबंधित मु० नं0 858/2022 धारा 128 सीआरपीसी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मा० न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। 4. थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. भारत पुत्र रामहित निवासी ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 2. रामजस पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 3. फूलचन्द्र पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 4. महेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम रामपुर डिहवां थाना बदलापुर जौनपुर। 5. धर्मेन्द्र चौबे पुत्र विजयनाथ निवासी ग्राम अहिरौली थाना बदलापुर जौनपुर को मा० न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
