थाना रामपुर पुलिस द्वारा नाजायज असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक-09.02.2025
थाना रामपुर पुलिस द्वारा नाजायज असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान बहद ग्राम गन्धौना से रवि सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.रवि सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0-89/2023 धारा-379 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।
2-मु0अ0सं0-103/2023 धारा-323,504,506,427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।
3-मु0अ0सं0-110/23 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।
4-मु0अ0सं0-150/23 धारा-323,504,506,120बी भादवि व 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना बरसठी जौनपुर।
5-मु0अ0सं0-24/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1-उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा प्र0चौ0 सिधवन थाना रामपुर जौनपुर।
2-हे0का0 त्रिलोकीनाथ सिंह व का0 सुरेश यादव थाना रामपुर जौनपुर।
