थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा धारा 87 बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को किया गया बरामद
दिनांक-08.02.2025
थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा धारा 87 बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को किया गया बरामद-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा के लिखित तहरीरी सूचना पर पुत्री शिवांगी शाही (23 वर्ष) (काल्पनिक नाम ) जो दिनांक 06/01/2025 को मुंगराबादशाहपुर पार्लर के काम से गई थी जो कि अभी तक घर वापस नहीं आई काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, के आधार पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री दिवाकर प्रसाद द्वारा की जा रही थी, अपहृता के मो0नं0 को सर्विलांस टीम के सहयोग से ट्रेस कर जिला लातेहार पुलिस स्टेशन लातेहार झारखण्ड स्थानीय पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद करने वाली टीम—
1. उ0नि0 श्री दिवाकर प्रसाद थाना पवारा जनपद जौनपुर।
2. का0 धनंजय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर।
3. का0 संजय चौहान थाना पवारा जनपद जौनपुर।
4. म0का0 पारुल अग्रहरि थाना पवारा जनपद जौनपुर।
