श्रेयस अय्यर ने की अंपायर से लड़ाई, आउट होने के बावजूद मैदान से नहीं गए बाहर, अजिंक्य रहाणे को आना पड़ा

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन काफी ड्रामा देखने को मिला. मुकाबले के दौरान श्रेयस अय्यर के कैच को लेकर विवाद हो गया. अय्यर 17 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे, तभी गेंदबाज आकिब नबी की बॉल पर कैच आउट की अपील हुई. मैदान पर मौजूद मुख्य अंपायर ने खिलाड़ियों की मांग को मानते हुए आउट का इशारा कर दिया.इससे अय्यर काफी नाराज हुए और पवेलियन की ओर लौटने के बजाय मैदान पर ही अंपायर से बहस करने के लगे. इसके बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान अंजिक्य रहाणे भी ने नाराजगी जताई. लेकिन फैसला नहीं बदला और अय्यर को वापस लौटना पड़ा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]