कैंसर की जंग के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ह‍िना खान, मांगा नई सीरीज की सक्सेस का आशीर्वाद


टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं. मगर इस दर्द में भी वह हमेशा हसंते-मुस्कुराते नजर आती हैं. हाल ही में, हिना खान अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गईं.

जहां सबने बप्पा का दर्शन किया और उनसे आशीर्वाद लिया.

इस दौरान सास बहू बेटियां की टीम भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं. जहां उन्होंने हिना खान, चंकी पांडे और राहुल देव को सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करते हुए शूट किया. बप्पा का दर्शन कर सब बेहद खुश नजर आ रहे थे.

इन सितारों ने भगवान गणपति के चरणों में अपना सिर झुकाया और अपने जीवन की मंगल कामना की. मंदिर के बाहर फैंस ने इन सितारों के साथ अपनी फोटो खिचवाई और खुशी जाहिर की. इस दौरान सब के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]