आमिर खान ने शुरु की ‘कुली’ की शूटिंग, रश्मिका मंदाना ‘सिकंदर’ के सेट पर हुईं बीमार

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।
जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार आमिर खान की जो कि अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा है। सितारे जमीं के अलावा आमिर खान ने एक और फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म का नाम कुली होने वाला है। पता चला है कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ श्रुति हासन नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल में इस फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु हो चुका है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर कोई खबर नहीं आई है।
इसके अलावा सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। लेकिन इस फिल्म के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि रश्मिका मंदाना इस सेट पर ही बीमार पड़ गई हैं। इस दौरान खुद सलमान खान उनका ख्याल भी रख रहे हैं। रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को काफी एंजॉय कर रही हैं। सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
