दुनियाभर में गदर मचा रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, 5 दिनों में किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल- पार्ट 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की हैं. रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में भारत में ₹64.10 करोड़ कमाए, जिससे इसकी ग्लोबल कमाई ₹880 करोड़ तक पहुंच गई.
नॉन-हॉलिडे रिलीज के बावजूद धमाकेदार प्रदर्शन
रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने हिंदी में ₹46 करोड़, तेलुगु में ₹14 करोड़, तमिल में ₹3 करोड़, कन्नड़ में ₹0.5 करोड़ और मलयालम में ₹0.6 करोड़ की कमाई की. रिपोर्ट की मानें तो हिंदी वर्जन ने पहले वर्किंग डे पर दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी. दोपहर के शो में 41.36% और रात के शो में 71.48% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
300 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ₹300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ (6 दिन), ‘पठान’ (7 दिन) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (7 दिन) को पीछे छोड़ दिया.
विदेशों में भी शानदार शुरुआत
फिल्म ने विदेशों में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया. उत्तर अमेरिका में ₹80.07 करोड़ और यूके में ₹12.01 करोड़ की कमाई की.
निर्माण और निर्देशन
आपको बता दें कि ‘पुष्पा: द रूल – पार्ट 2’ का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है. इसे मिथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यर्नेनी और वाई. रवि शंकर ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं.
