साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 350 से ज्यादा रन की लीड हासिल कर ली

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 350 से ज्यादा रन की लीड हासिल कर ली है। टीम टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर है। इस बीच उन्हें बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंड वियान मुल्डर सीरीज से बाहर हो गए हैं।चोटिल होने के कारण यह खिलाड़ी अब सीरीज के बचे हुए दो मैच नहीं खेल सकता है।
मैच की पहली पारी में मुल्डर नौ रन बनाकर खेल रहे थे। तभी गेंद उनके हाथ पर लगी। एक्स रे के बाद पता चला कि मुल्डर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। वह नौ रन बनाकर नॉटआउट थे। बल्लेबाज मैथ्यू ब्रेटज को उनकी जगह उनको शामिल किया गया है।
