यूपी के संभल में जामा मस्जिद का 5 दिन में दूसरी बार सर्वे करने पहुंची टीम पर समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित

यूपी के संभल में जामा मस्जिद का 5 दिन में दूसरी बार सर्वे करने पहुंची टीम पर समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोग वहां सर्वे के लिए पहुंची टीम का विरोध करने लगे।इसके बाद पुलिस ने उनको खदेड़ा तो लोगों ने पथराव कर दिया।

लोग वहां सर्वे के लिए पहुंची टीम का विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनको खदेड़ा तो लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल हालात तनावपूर्ण है। डीएम और एसपी मौके पर हैं। पथराव और आंसू गैस के बाद हालात बेकाबू होने पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस शांति की अपील कर रही है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बता दें कि आज सुबह 6 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सुबह टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। छुट्टी के दिन सर्वे को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। इसके बाद 1 हजार से अधिक लोगों की भीड़ मस्जिद के बाहर आकर इकट्ठा हो गई। इस दौरान भीड़ मस्जिद के अंदर प्रवेश करने लगी तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद भगदड़ मच गई।

जानें एसपी ने क्या कहा?

वहीं पथराव और बवाल को लेकर एसपी केके विश्नोई ने कहा माननीय न्यायालय के आदेश पर टीम सर्वे के लिए पहुंची थी। सर्वे उस दिन शाम को सही से नहीं हो पाया था, इसलिए आज सुबह का समय तय किया गया था। सर्वे के लिए जामिया कमेटी भी पूरा सहयोग कर रही थी। इस दौरान वहां अचानक भीड़ जमा हो गई और मस्जिद के अंदर प्रवेश करने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया।

जानें क्या है विवाद

संभल की शाही मस्जिद के श्री हरिहर मंदिर होने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। प्रशासन को 26 नवंबर को रिपोर्ट पेश करनी है। वहीं इस मामले में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का कहना है कि 1529 में बाबर के शासनकाल में इसे मस्जिद का रूप दिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]