अल्लू अर्जुन बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर बन गए

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने वसूली कितनी फीस? एक तरफ जहां रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 के लिए 7 करोड़ की फीस चार्ज की है, वहीं अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से पूरे 150 करोड़ वसूलें हैं।
लेकिन कुछ न्यूज साइट्स का कहना है कि अल्लू अर्जुन को 300 करोड़ में साइन किया गया है। इतनी मोटी रकम मिलते ही अल्लू अर्जुन बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं।
क्या रही बाकी स्टारकास्ट की फीस?
अब बात करें पुष्पा 2 के विलेन फहाद फैजल की तो शोबिजगैलोर की रिपोर्ट के अकॉर्डिंग उन्हें इस फिल्म के लिए महज 75 लाख में साइन किया गया है। श्रीलीला को पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए दिए हैं। वैसे ये तो आप जानते ही होंगे कि श्रीलीला ने पुष्पा 2 में सामंथा को रिप्लेस किया है। फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर ने रिलीज होते ही गर्दा मचा दिया है। इसके डायलॉग तो इतने कमाल है कि, फैंस की जबान पर चढ़ गए हैं
कौन हैं आउटम नंबर करने वाली श्रीलीला?
23 साल की श्रीलीला बचपन से ही भरतनाट्यम सीख रहीं हैं। वैसे तो श्रीलीला एक तेलगू एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्होंने रिसेंटली अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। श्रीलीला ने 2017 में फिल्म चित्रांगदा से बतौर एक चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया। वो तेलुगू इंडस्ट्री में महेश बाबू, राम पोथिनेनी, रवि तेजा जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लगभग हर फिल्म में श्रीलीला का एक डांस नंबर भी रहा है, जो काफी हिट रहा। अब पुष्पा 2 में भी अल्लू अर्जुन के साथ श्रीलीला का एक डांस नंबर होगा।
