IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ‘छुपे रुस्तम’ साबित होंगे ये 3 खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बार के ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नामों पर बोली लगनी है।

स्टार प्लेयर्स के साथ कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिनको टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जोरदार जंग देखने को मिल सकती है। पिछले सीजन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और वह सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे। इस पोस्ट में ऐसे ही तीन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जो अपने दमदार खेल के बूते मेगा ऑक्शन में मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।

अंगकृष रघुवंशी

पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू करने वाले अंगकृष रघुवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अंगकृष ने आईपीएल 2024 में कई दमदार पारियां खेली थीं। टॉप ऑर्डर में तेज तर्रार बल्लेबाजी और साझेदारी बनाने की बेमिसाल काबिलियत के चलते अंगकृष को मेग ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। पिछले सीजन खेले 10 मैचों में युवा बल्लेबाज ने 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 163 रन बनाए थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]