‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में होगी इस नए किरदार की एंट्री, दोनों बहनों को साथ में लाएगा ये शख्स


स्टार प्लस का फेवरेट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. यह शो अपनी जबरदस्त कहानी से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है.

शो में रोजाना नए टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. फैंस को शो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इन दिनों शो काफी ज्यादा मजेदार चल रहा है. रूही को पता चल गया है कि उसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा है. वहीं शो में अभीर की भी एंट्री होने वाली है. शो में अभीर का पहला लुक भी सामने आ गया है. अभीर के आने से शो में कई तरह के ट्विस्ट नजर आने वाले है.

अभीर की होगी एंट्री

शो में मोहित परमार की अभीर के तौर पर एंट्री होने वाली है. अभीर का लुक अरमान के साथ नजर आ रहा है. फोटो में पोद्दार हाउस में अरमान अभीर दिख रहे हैं दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है. अभीर ग्रीन जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. जबकि अरमान ने व्हाइट कलर का जैकेट ब्लैक जींस पहना हुआ है. दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

अभीरा देखेगी बुरा सपना

अभीरा एक बुरा सपना देखती है. जिसमें उसे दिखता है कि रूही उससे उसका बच्चा छीन लेती है. जिसके बाद उसका बच्चा खूब रोता है तो वो डॉक्टर के पास जाती है तो डॉक्टर रूही अभीरा को एक दूसरे की मदद करने के लिए कहती है. जहां रूही बोलती है कि उसके बच्चे का पहला हक सिर्फ उसके बच्चे का है वो अभीरा के बच्चे को फीड नहीं करवाती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]