PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबु के निमंत्रण पर अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे, जहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

ये पहला मौका है 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया की यात्रा पर पहुंचे हैं.

पीएम और नाइजीरिया के राष्ट्रपति के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों देश के राष्ट्राध्यक्ष बैठक में चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. चर्चा के बीच दोनों देश अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं. बातचीत से पहले नाइजीरिया के प्रेसिडेंशियल विला में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे, जहां संघीय राजधानी क्षेत्र मंत्री नीसोम एज़ेनवो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा ‘की टु द सीटी’ भेंट की. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर देर रात एक पोस्ट में कहा, ”यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]