मारिया की प्रमोशन दौरान न्यूयॉर्क में स्पॉट हुईं एंजेलिना जोली, प्लंजिंग नेकलाइन ब्लैक गाउन में दिखीं स्टाइलिश

एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मारिया को लेकर चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस इस फिल्म की जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इसी बीच बीते मंगलवार दिवा को न्यूयॉर्क शहर में मारिया का प्रचार करते हुए देखा गया, जहां वो अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं।एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान एंजेलिना जोली ब्लैक कलर के प्लंजिंग नेकलाइन और कमर से फिटेड गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का वेलवेट श्रग भी पेयर किया।

ग्लोसी लिपस्टिक, न्यूड मेकअप और मैसी खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

कैमरे से सामने अपने लुक से सबको इम्प्रेस करते हुए वो जबरदस्त पोज दे रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

बता दें, एंजेलिना जोली की मारिया 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]