योगी सरकार ने यूपी में 14 लाख महिलाओं को दी बड़ी सौगात……

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशवासियों को सुगम और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम उठा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि पिछले साढ़े सात वर्ष में प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हुआ है.इसी के तहत योगी सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.अब तक 6 लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं सुविधा का लाभ उठा चुकी हैं. इतना ही नहीं, योगी सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रदेश के किसी भी जिले के इम्पैनल्ड निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ताकि उन्हें सुविधा का लाभ उठाने के लिए भटकना न पड़े.
