प्रार्थना सभा में एक कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला……

सिंगापुर में एक गिरजाघर में बच्चों द्वारा आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा में एक कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘आर्कडायोसीजन इमरजेंसी रिस्पांस टीम’ और प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों ने 37 वर्षीय हमलावर को पकड़ किया।खबर में कहा गया कि यह हमला शनिवार को मासिक बाल प्रार्थना समारोह के दौरान हुआ जब बच्चे वे कार्य करते हैं जो आमतौर पर वयस्कों द्वारा किए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरजाघर के पादरी फादर क्रिस्टोफर ली (57) को शाम की प्रार्थना सभा के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया जिन्हें नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।
