भारत के पुश अप मेन रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को धूल चटा दी……

भारत के पुश अप मेन रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। दरअसल, उन्होंने 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 704 पुश अप करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ उनका नाम गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।इससे पहले 27.200 किलोग्राम वजन के साथ 534 पुश अप के साथ यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। अब चौधरी ने एक महीने के भीतर पाकिस्तान के पुश अप मैन का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।रोहतास ने कहा, ‘इस रिकॉर्ड से मुझे हजार गुना खुशी हो रही है। मुझे एक पाकिस्तानी ने चैलेंज किया था और मैंने 22 दिन में उसे तोड़ दिया है। गांधीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को यह रिकॉर्ड बना और इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवरत मौजूद थे।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]