रिलीज़ से पहले ही दिखा Allu Arjun की Pushpa 2 का भौकाल

पुष्पा 2 द रूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म 2021 में आई फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। पहले पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था और अब दूसरे पार्ट की भी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिका में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने वाले प्रथ्यंगिरा सिनेमा ने बताया कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में $250K का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग
प्रथ्यंगिरा सिनेमा ने एक्स पर लिखा- $2️50K+प्रीमियर प्री सेल्स, 2200 से ज्यादा शो, 600 से ज्यादा लोकेशन। जब कोई व्यक्ति खुद ही रिकॉर्ड के लिए चलता-फिरता रूल बुक बन जाए तो किसका राज चलेगा? #पुष्पा2यूएसए। वहीं, फिल्म के प्री-रिलीज बिजनेस को लेकर अक्टूबर में मैत्री मूवीज के प्रोड्यूसर रविशंकर ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था- पुष्पा 2 ने अपने नॉन-थियेट्रिकल बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन किया और 425 करोड़ की कमाई की। जब हम थियेट्रिकल बिजनेस को शामिल करते हैं, तो कुल मिलाकर 1000 करोड़ से अधिक हासिल करने का अनुमान है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स की कीमत दुनिया भर में 600 करोड़ है।
आपको बता दें कि पुष्पा 2 तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फीमेल रोल में रश्मिका मंदाना होंगी, जो अल्लू अर्जुन की पत्नी का रोल निभाएंगी। अल्लू अर्जुन के किरदार का नाम पुष्पा राज और रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म में प्रकाश राज, सुनील, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश, धनंजय, अजय जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।
