नुसरत भरूचा ने केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले भगवान के दर्शन किए……

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले भगवान के दर्शन किए और अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां इंस्टाग्राम पर दिखाईं. वे तस्वीरों में शिव भगवान की भक्ति में लीन दिख रही हैं.नुसरत भरूचा ने केदारनाथ दर्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर करीब 3 घंटे पहले शेयर की थीं, जिस पर 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. लोग कमेंट करके उनकी भक्ति और आस्था की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बोहरा मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म की खूबसूरती को सराह रही हैं. आप भाग्यशाली हैं कि आपने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]