हिजबुल्ला ने भी नसरल्ला के उत्तराधिकारी सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की, कहा- इस्राइली हमले में गई जान

हिजबुल्ला ने भी समूह के कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि इस महीने की शुरुआत में बेरूत पर इस्राइली हवाई हमले में सफीद्दीन की मौत हो गई।

हालांकि, हिजबुल्ला ने हमले की तारीख का उल्लेख नहीं किया। हिजबुल्ला का यह बयान इस्राइली रक्षा बलों की घोषणा के बाद आया है। इससे पहले, आईडीएफ ने कहा कि चार अक्तूबर को किए गए उनके हमले में हसन नसरल्ला का संभावित उत्तराधिकारी और हिजबुल्ला का नया चीफ बनने का दावेदार हाशेम सफीद्दीन मारा गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि सफीद्दीन के साथ ही हिजबुल्ला की खुफिया डिवीजन का प्रमुख हुसैन अली हजीमा भी हमले में ढेर हो गया।हिजबुल्ला ने बयान जारी कर कहा,

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]