करवाचौथ के लिए ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा, ऑल ब्लैक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं राघव की दुल्हनिया

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की थी. दोनों की शादी को दो साल होने वाले हैं. शादी के बाद अब वह अपने दूसरे करवाचौथ का जश्न मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी हैं.अब इस बीच परिणीति चोपड़ा की एक झलक एयरपोर्ट पर दिखी है जहां वह ऑल ब्लैक में नजर आईं. इस दौरान परिणीति चोपड़ा के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को परिणीति का लुक काफी बेहतरीन दिखा. उन्होंने इस खास मौके के लिए ऑल ब्लैक आउटफिट चुना था, जो उन पर खूब जच रहा था. उनका काला सूट, जो पूरी तरह से मैचिंग एक्सेसरीज़ के साथ था, उनके लुक को और इंटेंस कर रहा था.

परिणीति चोपड़ा दिल्ली के लिए रवाना हुईं

परिणीति ने अपने इस खूबसूरत लुक को खुले बालों, हल्के मेकअप, मैचिंग बैग और काले लॉफर शूज के साथ पूरा किया. उनके इस फैशनेबल अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. करवाचौथ का त्योहार खासतौर पर विवाहित महिलाओं के लिए खास होता है, और परिणीति इस अवसर को अपने ससुराल में मनाने जा रही हैं. राघव चड्ढा, जो कि दिल्ली में रहते हैं, वह उनके लिए व्रत रखेंगी. आपको बता दें कि परी का ये शादी के बाद दूसरा करवाचौथ का व्रत है. इससे पहले पिछले साल एक्ट्रेस ने व्रत रखा था.

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था. अब उनके फैंस इस खास त्योहार के मौके पर उनकी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं, जो एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]